फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   203 candidates did not appear for the B.Ed entrance exam

Raebareli News: बीएड प्रवेश परीक्षा देने नहीं आए 203 अभ्यर्थी

Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 01 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
203 candidates did not appear for the B.Ed entrance exam
आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र व आधार कार्ड
रायबरेली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 कराई गई। शहर क्षेत्र में बनाए गए सात केंद्रों में कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में परीक्षा हुई। सातों केंद्रों में 2715 अभ्यर्थी आवंटित रहे, जिनमें 203 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दोनों पालियों में सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहे।
विज्ञापन


बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए फिरोज गांधी महाविद्यालय में दो परीक्षा केंद्र ब्लॉक ए और ब्लॉक बी नाम से बनाए गए हैं। इनके अलावा शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन


सभी केंद्रों में दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा कराई गई। सातों परीक्षा केंद्रों में 2715 अभ्यर्थी आवंटित रहे। पहली पाली में 2510 ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 205 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में दो और अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 2512 रही, जबकि 203 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हर अभ्यर्थी को दोनों पालियों की परीक्षा में भाग लेना था। परीक्षा के मद्देनजर फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी जिला समन्वयक रहे, जिन्होंने हर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed