फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पुलवामा में शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

पुलवामा में शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च

Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा में शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च
फोटो संख्या 11 से 13 तक और 25 से 27 तक।
विज्ञापन



शहीद जवानों की याद में निकाला कैंडल मार्च
शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों पर उतरे लोग

रायबरेली। पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन करने के लिए शुक्रवार देर शाम कैंडल मार्च निकले। शहीदों की याद में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भी लोगों का हुजूम सड़क पर नजर आया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने हाथी पार्क से डिग्री कॉलेज शहीद चौक तक मार्च निकाला। इसमें बसंत सिंह बग्गा, मुकेश रस्तोगी, आरपी यादव, सुरेश यादव, मो. शाकिब कुरैशी, शाहिद अख्तर अंसारी आदि मौजूद रहे।
न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर सेमरी कोठी से कैंडल मार्च निकला। इंद्रेश विक्रम सिंह, शशिकांत शर्मा आदि ने घटना की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन, रोहित सिंह, सूर्य कुमार बाजपेयी, धीरज श्रीवास्तव, पंकज सोनकर, अजीजुल हसन, मीसम नकवी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि ऐसी दुख की घड़ी में कांग्रेस संगठन के साथ-साथ पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक गुरुबक्शगंज कस्बे में छात्र-छात्राओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। रुद्रप्रताप सिंह, रोहित त्रिवेदी, शिवम तिवारी, प्रदीप त्रिवेदी, सौरभ चौहान, शुभम सिंह, विकास सिंह, राहुल सिंह, लकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में छात्र-छात्राओं, बुद्धिजीवियों, व्यापारियों, नगर पंचायत के सभासदों ने कैंडल मार्च निकाला और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि आतंकवाद की कोई जाति और धर्म नहीं होता। भगवान कुमार अवस्थी, सौरमंडल शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, अंबेश सिंह, विद्यासागर अवस्थी, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव, प्रभात साहू आदि मौजूद रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक भवानीगढ़ चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला गया। राकेश बाबू तिवारी, पंकज मिश्रा, विष्णु कुमार गोस्वामी, सत्येंद्र सिंह, अरुण अवस्थी आदि मौजूद रहे। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक हिंदू जागरण समिति ने कैंडल मार्च निकाला। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अमेठी के जायस में भी फूंका पुतला
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस नगर में सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका गया। सभी ने कहा कि इस हमले का जवाब जल्द से जल्द देना चाहिए। इस मौके पर शकील इदरीसी, इशरत हुसैन, रामजी सोनकर, राजा भैया, इलियास खान, शफीक खान, रईस आदि मौजूद रहे।


इनसेट
तहसील के वकीलों ने निकाला जुलूस
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले की तिलोई तहसील में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपया मुआवजा देने के साथ ही आतंकवादी संगठनों को सबक सिखाने के लिए करारा जवाब देने की वकालत की। थाना शिवरतनगंज में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ज्ञानचंद्र शुक्ला, गिरिजेश मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, दलजीत सिंह, राम सिंह, अनिल पांडेय, रविभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed