फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ

Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ
रायबरेली। जिले में रविवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत हो गई। बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर योजना का उद्घाटन किया।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रांची में उद्घाटन किए जाने का सीधा प्रसारण किया गया। इस प्रसारण को अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने देखा।


कार्यक्रम में आए लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिला अस्पताल पुरुष, जिला अस्पताल महिला के अलावा सीएचसी लालगंज, बछरावां, डलमऊ, ऊंचाहार में योजना का प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन



डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 229077 परिवार, शहरी क्षेत्र में 23781 परिवार एवं नए सर्वे से प्राप्त लाभार्थी 6850 परिवार का लक्ष्य चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस योजना में समस्त पुरानी एवं नई गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, हृदय रोग आदि का इलाज निशुल्क किया जागा। सीडीओ राकेश कुमार और सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह नई योजना फायदेमंद है।


गरीबों को इलाज कराने में अब परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। सीएमओ ने बताया कि प्रति लाभार्थी परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में पा सकेगा।


इस मौके पर सपा विधायक ऊंचाहार डॉ. मनोज कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश बहादुर सिंह, बीएस अस्थाना, एके पांडेय, अंजली सिंह मौजूद रही।


लाभार्थियों को दिए गोल्डन कार्ड
बचत भवन में कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड (ई कार्ड) दिया गया। गोल्डन कार्ड पाकर सभी के चेहरे खिल गए।

सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि उर्मिला, गीता, परमेश्वरी, मंजू, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, हरेंद्र कुमार को गोल्डन कार्ड दिए गए। सभी ने गोल्डन कार्ड पाकर खुशी जताई।



दो प्राइवेट अस्पतालों को भी किया गया चिह्नित
सीएमओ ने बताया कि जिला अस्पताल पुरुष, जिला अस्पताल महिला के अलावा सीएचसी लालगंज, बछरावां, डलमऊ, ऊंचाहार में योजना का प्रारंभ किया गया है।


योजना के तहत यहीं पर लाभ मिलेगा। सीएमओ ने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित कर लिया गया है। रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद प्राइवेट अस्पतालों में भी योजना का लाभ रोगियों को मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed