फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   स्वच्छ भारत मिशन में घपले की शिकायत करना पड़ा भारी

स्वच्छ भारत मिशन में घपले की शिकायत करना पड़ा भारी

Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन में घपले की शिकायत करना पड़ा भारी
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन



डीह (रायबरेली)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रसाधनों के निर्माण में घपले की शिकायत करना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया।


सोमवार देर रात घर लौटते समय मामले में आरोपी प्रधान व उसके साथियों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। भाजपा नेता को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।


उधर, भाजपा नेता के बेटे की तहरीर पर प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताते हैं कि भाजपा नेता की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कराने और प्रधान से वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन



राही ब्लॉक के पूर्व मंडल अध्यक्ष और डीह थाना क्षेत्र के मोहगवां गांव निवासी माताफेर पांडेय उर्फ लड्डन ने गांव में प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला योजना समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने यह मामला उठा था। मंत्री के आदेश पर डीपीआरओ सीके वर्मा ने प्रसाधनों की जांच के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया था।


साथ ही गबन की गई धनराशि को प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी से वसूल कराने के आदेश दिए। आरोप है कि इस शिकायत और कार्रवाई से प्रधान व उसके साथ बेहद नाराज थे।


सोमवार रात शिकायतकर्ता व भाजपा नेता माताफेर पांडेय बाइक से घर जा रहा था। सूबेदार का पुरवा गांव नहर के पास घात लगाकर बैठे प्रधान व उसके साथियों न रास्ते में लाठी व सरिया से जमकर पीटकर अधमरा कर दिया।



भाजपा नेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भाजपा नेता के बेटे राजा पांडेय की तहरीर पर ग्राम प्रधान अजीत उर्फ बबलू तिवारी व मुन्ना तिवारी व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।


एसओ डीह रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed