{"_id":"5a9ede424f1c1bef7b8baf59","slug":"201520361026-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, नौ घायल
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, नौ घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के तद्दीपुर गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलीं। इसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी अजीत की बहन होली पर घर आई थी। बहन के ससुरालीजन उसे लेने आए थे। विदाई के समय पड़ोसी लालू यादव पैरा काट रहा था। इससे धूल उड़ रही थी।
अजीत ने पैरा कुछ समय न काटने के लिए मना किया। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां चलने लगीं।
इसमें एक पक्ष से अजीत कुमार (24), अमर बहादुर यादव (40), सुशीला (34), कमलेश कुमारी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से लालू यादव, नागेश्वर, अखिलेश, नन्हू, लाला को मामूली चोटें आईं हैं। एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।