{"_id":"5a4fc1c94f1c1bcd6d8b8153","slug":"201515176393-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया डलमऊ के गंगा घाटों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया डलमऊ के गंगा घाटों का निरीक्षण
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने डलमऊ के गंगा घाटों का किया निरीक्षण
डलमऊ (रायबरेली)। आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने शुक्रवार शाम डलमऊ गंगा घाट पहुंचकर गंगा पूजा और आरती की।
उन्होंने गणेश जी की पूजा भी की। उन्होंने डलमऊ के सभी घाटों का निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत डलमऊ का चहुंमुखी विकास के साथ ही गंगाघाटों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भी डलमऊ के लोग अपना विकास करें। उनके स्तर से हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्यमंत्री सुरेश पासी के पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने मुराईबाग चौराहे पर उनका स्वागत किया। बाद में सभी के साथ वे वीआईपी घाट पर पहुंचे और गंगा आरती व पूजा की।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने मंत्री से अनुरोध किया कि नमामि गंगे के तहत नगर के पांच घाटों के सौंदर्यीकरण की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 16 घाट हैं। सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाए।