फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जियो और जीने दो अनेक उलझनों का समाधान-बीके सिंह

जियो और जीने दो अनेक उलझनों का समाधान-बीके सिंह

Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
जियो और जीने दो अनेक उलझनों का समाधान-बीके सिंह
‘जियो और जीने दो अनेक उलझनों का समाधान’
विज्ञापन

सलोन (रायबरेली)। सलोन ब्लॉक क्षेत्र के लमुई गांव स्थित गायत्री चेतना केंद्र में सोमवार को 15 दिवसीय शीतकालीन प्रतिभा परिस्कार एवं योग शिविर का शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना, गायत्री के महामंत्र के साथ हुआ। शिविर में सलोन क्षेत्र के साथ-साथ प्रतापगढ़ जिले कई छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
गायत्री शक्ति पीठ रायबरेली के बीके सिंह ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को अनेक दुर्लभ विभूतियां प्रदान की है, ताकि वह मनुष्यता का कर्तव्य निभा सके। कहा कि जियो और जीने दो का महामंत्र अनेक उलझनों का समाधान है। शिविर के संचालक रामेश्वर यादव ने बताया कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की प्रेरणा से यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से व्यसन के कुचक्र में फं से व्यक्तियों को व्यसन मुक्त बनने की प्रेरणा मिलेगी। इसी उद्देश्य से गायत्री चेतना केंद्र लमुई में 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें युवा वर्ग को सशक्त बनाना ही परिवार का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस 15 दिवसीय शिविर निशुल्क है और आवासीय है। इसमें छात्र यहां रहकर के 15 दिनों तक सुबह उठकर योग करते हैं। दिन में शिक्षण कार्य होता है। शाम को संध्या आरती होती है। फि र गुरुजन व्यक्ति निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य उपस्थित छात्रों को शिक्षित करते हैं। इस मौके पर संगम लाल शुक्ल, अजय प्रकाश मिश्रा, सुरेश चंद्र गुप्ता, राम शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed