फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो लेखपाल सस्पेंड, वीपीओ के निलंबन की संस्तुति

दो लेखपाल सस्पेंड, वीपीओ के निलंबन की संस्तुति

Fri, 15 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
दो लेखपाल सस्पेंड, वीपीओ के निलंबन की संस्तुति
दो लेखपाल सस्पेंड, वीपीओ के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के गोझरी गांव में जिंदा महिला को मुर्दा दिखाने के साथ ही चक माधवपुर गांव में नियमों के विपरीत जमीन दूसरे के नाम करने के मामले में दोषी पाए गए दोनों ही गांवों के लेखपालों को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने ग्राम पंचायत अधिकारी को भी निलंबित करने की संस्तुति करके सीडीओ को पत्र भेजा है। तहसील में तैनात रहे तत्कालीन व वर्तमान में रिटायर्ड कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई डीएम के स्तर से होगी।

सदर तहसील क्षेत्र के गोझरी गांव में गंगादेई को मृतक दिखाकर उसकी जमीन उसके नाम कर दी गई थी। मामले की शिकायत होने के बाद जांच कराई गई तो लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी उजागर हो गई। ग्राम पंचायत अधिकारी ने फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया था। जांच के बाद गुरुवार को एसडीएम सदर ने लेखपाल हरि नारायण तिवारी को निलंबित करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित करने की संस्तुति करके पत्र सीडीओ को भेजा है। इसके अलावा नियमों को ताक पर रखकर चकमाधवपुर के लेखपाल सावन लाल मीणा ने साठगांठ करके जमीन दूसरे के नाम कर दी थी। यह मामला भी शिकायत की जांच के बाद पकड़ में आने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने बताया कि तत्कालीन कानून गो के खिलाफ डीएम के स्तर से कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच अभी जारी है। कई और लोगों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed