फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ब्रजेश अध्यक्ष और शिवेंद्र को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

ब्रजेश अध्यक्ष और शिवेंद्र को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ब्रजेश अध्यक्ष और शिवेंद्र को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
बृजेश और नीलिमा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी
विज्ञापन

रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को स्थानीय सहकारी बैंक सभागार में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला इकाई का गठन किया गया। सर्व सम्मति से बृजेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और शिवेंद्र श्रीवास्तव को जिला जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पवन श्रीवास्तव व धीरज श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, नीलिमा श्रीवास्तव को जिला महिला अध्यक्ष, सरित श्रीवास्तव को जिला कार्यकारी अध्यक्ष व निशी श्रीवास्तव को महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि समाज के लोगों को आगे बढ़ाने में संगठन पूरी तरह से संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कहा कि जिला कार्यकारिणी का यह निर्णय एक साथ कई पीढ़ियों को महासभा से जोड़ेगा। रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा समाज की सबसे पुरानी संस्था है। कहा कि कोई भी संगठन अपने सदस्यों से मजबूत होता है, इसलिए सबसे पहले हमें सदस्यता अभियान चलाना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव के नेतृत्व में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का अधिवेशन 22-23 दिसंबर को कोटा राजस्थान में होगा। इसके उपरांत फरवरी में प्रांतीय अधिवेशन होगा। इस मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, कुमार मनोज, अजय श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed