फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पढ़ने गई छात्रा विद्यालय से गायब, अनहोनी की आशंका

पढ़ने गई छात्रा विद्यालय से गायब, अनहोनी की आशंका

Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पढ़ने गई छात्रा विद्यालय से गायब, अनहोनी की आशंका
विद्यालय से कक्षा एक की छात्रा लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में विद्यालय पढ़ने गई कक्षा एक की छात्रा अचानक लापता हो गई। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घर में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुुए थाने में सूचना दी। पुलिस और परिवारीजन खोजबीन कर रहे हैं। कोई जंगल तो कोई नहर और तालाब में खोज रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक छात्रा का पता नहीं लगा है।

क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति की छह वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ती है। गुरुवार को वह कक्षा चार में पढ़ने वाले अपने बड़े भाई के साथ विद्यालय गई थी। शाम को छुट्टी के समय उसने बहन की विद्यालय में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इस पर वह बहन का स्कूली बैग लेकर घर चला आया। घर पर भी बहन नहीं मिली। तब उसने पूरी जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवारीजन ग्रामीणों के साथ विद्यालय के आसपास खोजबीन करते रहे, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। शाम को पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज ने भी टीम के साथ विद्यालय के आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को भी छात्रा का पता नहीं लगा है। इससे परिवारीजनों में दहशत है। खंड शिक्षा अधिकारी रामललित वर्मा ने बताया कि जानकारी हुई है। शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed