{"_id":"59d67b1e4f1c1bd7538b5f30","slug":"201507228446-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के घर पहुंचे राहुल, निधन पर जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के घर पहुंचे राहुल, निधन पर जताया दुख
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता के घर पहुंचे राहुल, निधन पर जताया दुख
सलोन(रायबरेली)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर शाम सलोन कस्बा निवासी एवं कांग्रेस नेता मो. आफाक खां के घर पहुंचे। बीते दिनों बीमारी के चलते आफाक खां का निधन हो गया था। राहुल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के परिवारीजनों में उनके पुत्र मो. इरफान, मो. रिजवान, पुत्री कौसर तथा पुत्रवधू आशिया व अर्शिया से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। लगभग एक वर्ष के बाद राहुल के सलोन की धरती पर कदम रखने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश झलक रहा था।
भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे
सलोन से निकलने के बाद राहुल गांधी सूची, सुंदरगंज होते हुए रायबरेली शहर से कुछ दूर स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। राहुल के भुएमऊ गेस्ट हाऊस में रात्रि विश्राम करने की वजह यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई थानों की फोर्स तैनात की गई है। 06 अक्तूबर को सुबह राहुल गांधी गेस्ट हाऊस में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और इसके बाद दिल्ली चले जाएंगे।