{"_id":"5938471f4f1c1b20358b4628","slug":"201496860447-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
65 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे
- जिला सेवायोजन कार्यालय में छह कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
- जीवन को उद्देश्यपूर्ण बना कर अपने को सिद्ध करें : सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। 65 लोगों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। हम वो सब कर सकते हैं, जो सोच सकते हैं और हम वो सब कुछ सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा। जीवन को उद्देश्यपूर्ण बना कर अपने को सिद्ध करें।
इस दौरान अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउसिंलिग भी की गई। साथ ही टेस्ट के माध्यम से उनके कौशल को समझकर कॅरिअर विकल्प सुझाए गए। सेवायोजन वेव पोर्टल पर लगभग 600 अभ्यर्थियों और सात कंपनियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें 219 अभ्यर्थियों और छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 65 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। अलग-अलग कंपनियों से आए लोगों ने बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर सेवायोजन कार्यालय के एसबी सिंह, रामसेवक, रवींद्र कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।