फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   200 students did not come to take the exam on the very first day

पहले ही दिन परीक्षा देने नहीं आए 200 परीक्षार्थी

Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
200 students did not come to take the exam on the very first day
रायबरेली। जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार से अंक सुधार परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 200 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बोर्ड परीक्षा की तरह सख्त पहरे और कड़ी निगरानी के बीच अंक सुधार परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही सभी छह सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों में छापामारी की। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश भी पहुंची।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अंक सुधार परीक्षा कराई जा रही है। इसके लिए ज्ञान भारती इंटर कॉलेज परशदेपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन, राजकीय इंटर कॉलेज डीह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, जनपद इंटर कालेज हरचंदपुर, देदौर इंटर कालेज देदौर, सरस्वती इंटर कॉलेज खीरों, एसएन इंटर कॉलेज रामबाग, गणेश इंटर कॉलेज ऐहार, एसएमएस इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज और एसएन इंटर कॉलेज बाबूगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.15 बजे तक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक सुधार परीक्षा के लिए 1095 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहले दिन की परीक्षा में 908 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 708 परीक्षार्थी उपस्थित और 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों ही पालियों में हिंदी की परीक्षा कराई गई।
पहली पाली में हाईस्कूल के 443 परीक्षार्थियों में से 344 उपस्थित एवं 99 अनुपस्थित, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के 465 परीक्षार्थियों में से 364 उपस्थित एवं 101 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश ने दोनों पालियों में जीजीआईसी, देदौर, डीह, सलोन, परशदेपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही सचल दलों ने भी छापामारी की।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक सरस्वती इंटर कालेज में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रही। तहसीलदार लालगंज ज्ञानप्रताप सिंह ने भी निरीक्षण किया।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक अमित भारती ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा भी निरीक्षण करने के लिए पहुंची। हरचंदपुर एवं परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक अंक सुधार परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों में कड़ी निगरानी रही। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया, ताकि नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके।
कम मिले थे अंक, परीक्षा देकर सुधार लेंगे रिजल्ट
बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इससे काफी परीक्षार्थी असंतुष्ट है, इसीलिए अंक सुधार की परीक्षा के लिए आवेदन दिया है। परीक्षा देने आए छात्र रूपेश कुमार, अमन कुमार और राघवेंद्र कुमार ने कहा कि काफी अच्छी तैयारी की थी, लेकिन अपेक्षा के अनुरूप अंक नहीं मिले। परीक्षा का मौका मिला है, जिससे अंकों में सुधार होगा।

छात्राएं अंजली राजपूत, अनीता और निधि सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षा कराई जाती तो ज्यादा सही रहता। पिछली परीक्षाओं के आधार पर रिजल्ट घोषित किया गया है, जिससे अपेक्षित नंबर नहीं मिले हैं। अनुज कुमार, रुचि त्रिपाठी, नमो मिश्रा, लाल बहादुर भी अंक सुधार परीक्षा को लेकर खुश हैं। कहते हैं कि इससे न सिर्फ रिजल्ट बेहतर होगा, बल्कि अपनी मेधा को भी परख सकेंगे। आकांक्षा देवी, भानु प्रताप, खुशबू, आकाश कुमार वैश्य ने कहा कि परीक्षा को लेकर काफी तैयारी की है, जिससे रिजल्ट पहले से बेहतर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed