फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 new cremation grounds to be built in villages, process begins

Raebareli News: गांवों में बनेंगे 20 नए अंत्येष्टि स्थल, प्रक्रिया शुरू

Sun, 26 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
20 new cremation grounds to be built in villages, process begins
रायबरेली। जिले की ग्राम पंचायतों में अंतिम संस्कार की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने बीस नए अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंचायती राज विभाग जल्द ही इन प्रस्तावों को जिलाधिकारी (डीएम) से अनुमोदित कराकर शासन को भेजेगा। बजट प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में अब तक कुल 95 अंत्येष्टि स्थल स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से कई का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। पिछले वर्ष भी जिले को 18 अंत्येष्टि स्थलों का लक्ष्य मिला था। इस वर्ष के नए लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने ब्लॉकों से प्रस्ताव मांगे हैं। ग्राम पंचायतों के चयन के लिए सभी सहायक विकास अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायती राज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। एडीओ से प्राप्त प्रस्तावों में स्थल चयन और निर्माण संबंधी सभी तकनीकी जानकारियां शामिल होंगी। डीएम की अनुमति मिलते ही इन प्रस्तावों को शासन स्तर पर अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed