फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 localities of the city without electricity

बारिश से शहर के 20 मोहल्लों की बत्ती गुल

Sat, 17 Sep 2016 12:01 AM IST
रायबरेली
रायबरेली Updated Sat, 17 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
20 localities of the city without electricity
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
एक ओर प्रदेश सरकार शहरी उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली दिए जाने का दावा कर रही हैं, लेकिन यहां पर मामूली बारिश होने पर बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर के इंदिरा नगर और कठगर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आया।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है है कि आठ घंटे बाद भी पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता फॉल्ट को नहीं खोज पाए। इससे करीब 20 मोहल्लों की 50 हजार आबादी को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे बारिश के दौरान त्रिपुला ट्रांसमिशन से इंदिरा नगर उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने के बाद आपूर्ति ठप हो गई। शहर के इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से करीब आनंद नगर, राजकीय कॉलोनी, आरडीए, इंदिरा नगर, आकाश नगर , प्रकाश नगर, कैनाल रोड सहित दो दर्जन मोहल्लों को आपूर्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों में करीब 10 हजार उपभोक्ता हैं। दोपहर से बिजली न आने नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों के घरों में लगे यूपीएस बंद हो गए। ऐसे में लोगों को मोबमत्ती जलाकर कामकाज निपटाना पड़ा। 


इंदिरा नगर से डलमऊ क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कठगर को जाने वाली 33 केवीए लाइन में जगह-जगह फॉल्ट आए। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र से जुडे़ करीब पांच हजार उपभोक्ताओं को दोपहर बाद दो बजे आपूर्ति मिली। इसी तरह ऊंचाहार और गदागंज क्षेत्र में कई जगह फॉल्ट आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed