{"_id":"6ac2ab81f987959aaa05ee21","slug":"197-teachers-submitted-options-for-adjustment-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169088-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: समायोजन के लिए 197 शिक्षकों ने दिए विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: समायोजन के लिए 197 शिक्षकों ने दिए विकल्प
Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही समायोजन प्रक्रिया के तहत जिले के 197 सरप्लस शिक्षकों ने विद्यालय आवंटन के लिए अपने विकल्प दिए हैं। करीब 45 शिक्षकों ने विकल्प देने के बजाय अपनी समस्या बताते हुए प्रत्यावेदन दिया है। प्रक्रिया के तहत 449 सरप्लस शिक्षकों से विकल्प मांगे गए थे।
सभी विकास क्षेत्रों से खंड शिक्षा अधिकारियों की आख्या और विकल्प पत्र मिलने के बाद प्रकरण जनपदीय समिति के समक्ष रखे जाएंगे। समिति के निर्णय के आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती का आकलन कराया गया था। इसमें जिले में कुल 763 शिक्षक सरप्लस पाए गए।
इनमें प्राथमिक विद्यालयों के 405 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 358 शिक्षक शामिल हैं। इनमें से 314 शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी, जिसे बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेजा जा चुका है। आपत्ति करने वालों में प्राथमिक विद्यालयों के 155 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 159 शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
जिन शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई, उनका रिक्त पद वाले विद्यालयों में समायोजन किया जाना है। ऐसे शिक्षकों की संख्या 449 है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों के 250 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 199 शिक्षक शामिल हैं। इन सभी से रिक्त पद वाले विद्यालयों के पांच-पांच विकल्प मांगे गए थे। विभाग की ओर से करीब 260 रिक्त विद्यालयों की सूची भी जारी की गई थी।
विकल्प देने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। 197 शिक्षकों ने विद्यालयों के विकल्प दिए हैं, जबकि 45 ने प्रत्यावेदन सौंपे हैं। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि शिक्षकों को उनके विकल्प के आधार पर विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद रिक्त पदों पर विकल्प नहीं देने वाले शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा।