Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   19,488 candidates will participate in the PET on the final day

Raebareli News: अंतिम दिन पीईटी में शामिल होंगे 19,488 अभ्यर्थी

Sun, 01 Nov 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
19,488 candidates will participate in the PET on the final day
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के तीसरे और अंतिम दिन की परीक्षा एक नवंबर (रविवार) को होगी। इसमें जिले के 24 केंद्रों पर कुल 19,488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 9,744 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिले में पीईटी के लिए 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ज्यादातर केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं, जबकि कुछ केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन 25 अक्तूबर और दूसरे दिन 30 अक्तूबर को दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जा चुकी है। अब तीसरे और अंतिम दिन एक नवंबर को परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्येक पाली में 9,744 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इस तरह दोनों पालियों में कुल 19,488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पेशल ट्रेनें चलने की उम्मीद, अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत
रायबरेली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में शामिल होने के लिए जौनपुर, अंबेडकरनगर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी रायबरेली पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर अभ्यर्थी रेलमार्ग से आवागमन कर रहे हैं। नियमित ट्रेनों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए तो पहुंच जाते हैं, लेकिन परीक्षा समाप्त होने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के स्टेशन पहुंचने से परेशानी होती है।

इसी को देखते हुए रेलवे की ओर से पिछले दो परीक्षा दिवसों पर एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। परीक्षा के बाद दोपहर और फिर शाम को स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, जिससे अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम हुआ। अब तीसरे और अंतिम दिन की परीक्षा के बाद भी स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने की उम्मीद है।

रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थी शनिवार रात से ही रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे हैं। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्टेशन परिसर और ट्रेनों में निगरानी की रूपरेखा तैयार कर ली है।


जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रेन आने पर प्रत्येक बोगी के पास सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति न बने और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed