फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.94 lakh voters will increase in the district, names of 1.33 lakh will be removed.

Raebareli News: जिले में बढ़ेंगे 1.94 लाख वोटर, 1.33 लाख के नाम हटेंगे

Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 14 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
1.94 lakh voters will increase in the district, names of 1.33 lakh will be removed.
रायबरेली। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम सोमवार को पूरा हो गया। घर-घर जाकर सर्वे करने के बाद बीएलओ ने आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए एप पर 3.60 लाख लोगों के आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग की गई है। इसमें 1.94 लाख वोटरों के नाम सूची में बढ़ाने जबकि 1.33 लाख वोटरों का नाम सूची से हटाने के लिए फार्म भरे गए हैं। इसके साथ ही 32 हजार से अधिक वोटरों के नाम, आयु अथवा दर्ज आवासीय पते में संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की 980 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम 1510 बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को सौंपा गया था। अभियान के दौरान बीती 19 अगस्त से घर-घर जाकर वोटरों का नाम सूची में जोड़ने, हटाने व संशोधित करने का काम शुरू किया गया था। यह कार्य 30 सितंबर तक चला। शासन ने पात्रता के बाद भी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से छूटे लोगों के आवेदन फार्म उपलब्ध कराने के लिए बीएलओ को छह अक्तूबर तक अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का मौका भी दिया।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) विनायक शुक्ला ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एप पर ऑनलाइन फॉर्म अपलोड करने का काम पूरा हो गया। शेष मैनुअल आवेदनों को एजेंसी से ऑनलाइन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर हुई ऑनलाइन फीडिंग
वोटर बढ़ाने के भरे फाॅर्म 1,94,256
संशोधन के लिए भरे फॉर्म 32,127
नाम काटने के लिए आवेदन 1,33,970
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed