फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक मंच पर सम्मान से नवाजे जाएंगे सभी बोर्डों के मेधावी

एक मंच पर सम्मान से नवाजे जाएंगे सभी बोर्डों के मेधावी

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
एक मंच पर सम्मान से नवाजे जाएंगे सभी बोर्डों के मेधावी
एक मंच पर सम्मान से नवाजे जाएंगे सभी बोर्डों के मेधावी
विज्ञापन

रायबरेली। ऐसा पहली बार होगा, जब रिजल्ट घोषित होने के एक पखवारे के भीतर ही जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को एक साथ एक मंच पर सम्मानित होने का मौका मिलेगा।

अभी तक जैसे-जैसे परिणाम आते गए, विद्यालय स्तर पर जश्न मनाकर मेधावी सम्मानित किए जाते रहे हैं। कुछ संगठनों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचन लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित जरूर किया है।
विज्ञापन


सभी बोर्डों के मेधावी एक साथ एक मंच पर आएंगे तो उन्हें जिलाधिकारी नेहा शर्मा और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह के हाथों मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तर पर होने वाले इस आयोजन का खाका जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने तैयार किया है, जिस पर अमल करते हुए 9 मई को पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

डीआईओएस ने बताया कि समारोह में डीएम-एसपी के हाथों सभी बोर्डों के मेधावी सम्मानित किए जाएंगे। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर के टॉप-10 में शामिल 24 मेधावियों के साथ ही सीबीएसई के टॉप-5 और सीआईएससीई के टॉपर्स भी इसी समारोह में सम्मानित होंगे।

इनमें यूपी बोर्ड हाईस्कूल में राज्य स्तर पर दसवां स्थान बनाने वाली सुनिधि वसुंधरा, सीबीएसई 12वीं में ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर ऐश्वर्या, सीबीएसई 10वीं में ऑल इंडिया थर्ड टॉपर अर्जित आलोक श्रीवास्तव, सीआईएससीई 12वीं में ऑल इंडिया टॉप-10 में शामिल यशवर्धन गोयल, जिला टापर्स में अनुभव चौधरी, आभा सिंह समेत लगभग 40 मेधावी सम्मानित किए जाएंगे।

वहीं सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में 497 अंक पाकर ऑल इंडिया में थर्ड रैंक पाने वाले अर्जित आलोक के परिवारीजनों को कायस्थ समाज ने सम्मानित किया।
आदर्श नगर निवासी अर्जित आलोक के पिता आलोक श्रीवास्तव सहायक चकबंदी अधिकारी हैं तो माता मीना श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। माता-पिता के अलावा दादी आशा श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।


अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय सचिव एवं कायस्थ महासभा (पूर्वी) के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी उपलब्धि के लिए बच्चे के साथ उसके माता पिता और परिवार के संस्कार का भी योगदान होता है। इस मौके पर नागेंद्र श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, डॉ. विजय श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed