फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मेधावियों की सफलता का जश्न मना रहे विद्यालय

मेधावियों की सफलता का जश्न मना रहे विद्यालय

Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मेधावियों की सफलता का जश्न मना रहे विद्यालय
मेधावियों की सफलता का जश्न मना रहे विद्यालय
विज्ञापन

रायबरेली। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आएससी समेत सभी बोर्डों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। इन सभी परीक्षाओं के मेधावियों के साथ उनके विद्यालय भी जश्न मना रहे हैं। रोज कहीं न कहीं मेधावियों को सम्मानित करके उपलब्धियों का श्रेय बटोरने की कोशिश हो रही है।

मेधावियों को उनकी सफलता के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीएसएस पब्लिक स्कूल और हेमकुंड पब्लिक स्कूल में मेधावी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन


अभिभावकों का भी माल्यार्पण करने के साथ ही सफलता का जश्न मनाया गया। दूसरी तरफ मेधावियों के घरों में भी उल्लास का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में अर्चना यादव ने 96.2 प्रतिशत, अमन पटेल ने 94.6 प्रतिशत, निधि सिंह ने 93 प्रतिशत, प्रियंका यादव ने 92.4 प्रतिशत, वंशिका दीक्षित ने 90.4 प्रतिशत, वैदिक ने 89.6 प्रतिशत अंक पाकर नाम रोशन किया।

प्रियंका यादव ने सामाजिक अध्ययन में 100 अंक हासिल किए। प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, मीना सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, जया सिंह आदि ने मेधावियों को सम्मानित किया।

जीबीएस पब्लिक स्कूल में सौम्या वाजपेयी ने 97.2 प्रतिशत, आंचल मौर्या ने 92.4 प्रतिशत, रणविजय सिंह ने 91.8 प्रतिशत, अभिनव मौर्य ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। उधर, न्यू विजन स्कूल में छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई गई।

आईसीएसई में दिलप्रीत कौर ने 89.2 प्रतिशत,आयुष सिंह ने 88 प्रतिशत, समर रियाज 85.3 प्रतिशत, नेहा वर्मा ने 79.8 प्रतिशत, आईएससी में प्रभुजोत सिंह ने 88.6 प्रतिशत, अमीषा जायसवाल ने 78.2 प्रतिशत, फराज खान ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज डीघा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी की होनहार बेटी श्रेया तिवारी सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय से 93 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित करके परिवार का नाम रोशन किया है।

मां नारायणी तिवारी गृहणी हैं, जबकि बड़ी बहनें अंजली तिवारी इंजीनियरिंग तथा आकांक्षा तिवारी मेडिकल की तैयारी कर रही है। श्रेया का सपना आईएएस बनने का है।


केंद्रीय विद्यालय के छात्र मृत्युंजय सिंह ने सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। मूलरूप से गोपालपुर परशदेपुर के रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह एवं सुनीता सिंह का यह होनहार बेटा शहर में इंदिरा उद्यान के निकट रहता है।

मृत्युंजय ने अपनी सफलता का श्रेय दादी जयराजी को देकर उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। बेटे की सफलता से पूरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed