{"_id":"5b7711c442c79246494d2714","slug":"191534529988-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन में फॉल्ट अधेरे में रही 30 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन में फॉल्ट अधेरे में रही 30 हजार आबादी
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुधर नहीं रही है। कभी ग्रामीण उपकेंद्र तो कभी टाउन के जिहवा उपकेंद्र में खराबी आने से लोगों को परेशान होना पड़ता है। गुरुवार की रात हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से महराजगंज कस्बा और 10 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे गुल रही। इससे करीब 30 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अभियंताओं की लापरवाही से नागरिकों में नाराजगी रही।
तहसील क्षेत्र के जिहवा उपकेंद्र से महराजगंज कस्बा के अलावा 10 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। रात में करीब 11 बजे बछरावां से जिहवा उपकेंद्र आने वाली लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे महराजगंज कस्बा समेत 10 गांवों अंधेरे में डूब गए। रात में फॉल्ट ठीक नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली नहीं आने से बच्चे, बूढ़े, युवा, महिलाएं सभी बेहाल रहे। उपभोक्ता फूलचंद्र साहू, ओम प्रकाश, चंद्रशेखर शुक्ला, रामदेव ने बताया कि आए दिन बिजली आपूर्ति गुल रहती है। जर्जर तार और उस पर रखी पेड़ की डालें बिजली आपूर्ति में बाधा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता लाइनों की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने बताया कि बछरावां ट्रांसमिशन के निकट तार टूट गया था। सुबह तार जोड़वाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।