फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नहीं वापस हुए परचे, कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान

नहीं वापस हुए परचे, कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान

Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
नहीं वापस हुए परचे, कड़ी सुरक्षा में आज होगा मतदान
छतोह ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज
विज्ञापन


परशदेपुर (रायबरेली)। छतोह ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए गुरुवार को एक भी पर्चा वापस न होने के बाद अब 9 मार्च को कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा।

वोटिंग के बाद मतगणना होगी। ब्लॉक के 52 क्षेत्र पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करके ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

अंदर वोटरों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। वोटरों के अलावा किसी को भी ब्लॉक परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


छतोह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित सुखबीर सिंह व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह ने नामांकन किया है।

काफी प्रयास के बाद गुरुवार को किसी ने भी अपना परचा वापस नहीं लिया। अब 9 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि सुखबीर सिंह व अनुपमा सिंह के बीच मतदान होगा। 52 वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीन बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed