फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जिले के 115 बोर्ड केंद्रों पर परीक्षा देंगे

जिले के 115 बोर्ड केंद्रों पर परीक्षा देंगे

Wed, 13 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जिले के 115 बोर्ड केंद्रों पर परीक्षा देंगे
115 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 81863 विद्यार्थी
विज्ञापन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा कराने के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिले के 115 परीक्षा केंद्रों में इस बार 81863 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिनमें 41077 बालक और 40786 बालिकाएं शामिल हैं। ऑनलाइन व्यवस्था के तहत यूपी बोर्ड ने 104 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया था। इनमें नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया, जबकि 20 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया।
गत वर्ष परीक्षा कराने के लिए 157 केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस साल परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा होने के बाद भी 104 केंद्र प्रस्तावित करते हुए यूपी बोर्ड ने अनंतिम सूची जारी की थी। इससे सेंटर बनवाने की जोड़तोड़ में लगे विद्यालयों में अफरातफरी मच गई थी। आपत्तियां मांगी तो इन स्कूलों ने जहां सेंटर बनाने की मांग की, वहीं प्रस्तावित सेंटरों और परीक्षार्थी आवंटन में काफी गड़बड़ियां भी सामने आईं। आपत्तियों और विसंगतियों का निस्तारण करने के बाद यूपी बोर्ड ने वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की, जिसमें 114 सेंटर शामिल थे, जबकि विभागीय अफसर यह कह रहे हैं कि 115 सेंटर बनाए गए हैं। जो सूची वेबसाइट पर है, वह अभी संशोधित होगी। फिलहाल प्रस्तावित सूची में शामिल नौ विद्यालयों को महज बाहर कर दिया गया है। शिकायतें मिलने पर जेडी ने जिले का दौरा किया था, जिसमें कई स्कूलों में गड़बड़ियां मिली थी। साथ ही कुछ विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर भी थीं। राजकीय आश्रम पद्धति के दो स्कूल भी प्रस्तावित कर दिए गए थे। इन्हीं सब कारणों से नौ स्कूल काटे गए। कुछ विद्यालय मानकों को पूरा करने के बाद भी परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, इस वजह से उन्हें भी मौका देते हुए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। फिलहाल 20 नए स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


काटे गए विद्यालय---
एसएमएस इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव, डीवीआर इंटर कॉलेज सवैया धनी, महात्मा इंटर कॉलेज गंगौली, अंबर सिंह इंटर कॉलेज बैरुवा, शीतल प्रसाद मिश्र नवीन इंटर कॉलेज सोंडासी, लखन शुक्ल इंटर कॉलेज मनोहर नगर परैया नमकसार, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज शेषपुर समोधा, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज सलोन, यशोदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इचौली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामिल हुए विद्यालय---
श्री गायत्री इंटर कॉलेज रुस्तमपुर, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सरेनी, देदौर इंटर कॉलेज देदौर, राना बेनी माधव सिंह इंटर कॉलेज शंकरपुर, राजा चंद्रचूड़ सिंह इंटर कॉलेज अटरा, विवेकानंद इंटर कॉलेज प्रेमनगर नहर कोठी, रामदुलारे तिवारी इंटर कॉलेज कोरिहर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जवाहर विहार, एमएसएन इंटर कॉलेज करहिया बाजार, मॉर्डन पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां, सावित्री समाजवादी बालिका इंटर कॉलेज छतोह, पटेल शिक्षा सदन लहुरेपुर सलोन, विश्वनाथ सिंह स्मारक सरस्वती विद्या मंदिर, बाबा आरके दास इंटर कॉलेज खरौली, मां गायत्री माध्यमिक विद्यालय रालपुर, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज पखरौली, ममता विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज सेमरी, इंद्राणी देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भारत भारती इंटर कॉलेज पूरे जोधी सलोन। एक विद्यालय अभी सूची में शामिल नहीं है, जबकि उसे भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।


जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 23295 21592 44887
इंटरमीडिएट 17782 19194 36996


परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। इसमें प्रस्तावित 104 केंद्रों में से नौ केंद्रों को इसलिए हटा दिया गया है, क्योंकि इन स्कूलों में अनियमितताएं और गड़बड़ी बहुत थी। कुछ स्कूल के खिलाफ एफआईआर भी थी। दो स्कूल राजकीय आश्रम पद्धति के होने के कारण हटाए गए। 20 नए स्कूल परीक्षा केंद्र बने हैं। वेबसाइट पर 114 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हुई है, जबकि 115 केंद्र बनाए गए हैं। इस त्रुटि से बोर्ड के अफसरों को सूचित किया गया है, गुरुवार को संशोधित सूची आ जाएगी। जिले के 115 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कराई जाएगी।-- गिरधारी लाल कोली, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed