{"_id":"5a301dcd4f1c1bb34a8b5c82","slug":"191513102797-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता व 15 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता व 15 सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता व 15 सदस्यों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
लालगंज (रायबरेली)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता व उनके साथ चुने गए 15 सदस्यों को मंगलवार को एक लॉन में आयोजित भव्य समारोह में एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में सीमा, सुनीता, साधना महाजन, दिनेश धानुक, मंजूरुल हसन, अतुल मौर्य, विधू त्रिपाठी, अब्दुल जलील, महेश सोनी, राजकुमार, जरीना खातून, राघवेन्द्र सूर्यवंसी, शशिधर सोनकर, गोपाल बाबू, रमेश कुमार गुप्ता शामिल हैं। समारोह के मंच पर कांग्रेसियों और भाजपाइयों को विराजमान देख थोड़ा विलंब से पहुंचे सपा के बडे़ नेता तिलमिला गए और बड़ी मिन्नतें करने के बाद भी मंच पर नहीं गए। यह मामला खासा चर्चा में रहा। पत्रकारों के पूछने पर यह सभी सपा नेता खुलकर नाराजगी का कारण बताने से कतराते रहे और कहा कि वह नाराज नहीं हैं। नीचे जनता के साथ बैठना अधिक ठीक था।
समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि रामबाबू गुप्ता उत्साही युवा हैं। वे निश्चित रूप से लालगंज का विकास कराएंगे। लालगंज के विकास में मैं उनका भरपूर सहयोग करूंगा। सपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने कहा कि रामबाबू को जिताकर लालगंज की जनता ने सपा पर जो ऋण चढ़ाया उसे हर हाल में उतारा जाएगा। कहा कि रामबाबू समाजवादी पार्टी की अपेक्षाओं पर भी खरे उतरेंगे। अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशनारायण सिंह ने की। पूर्व मंत्री गिरीशनारायण पांडेय, तहसीलदार डॉ. जगन्नाथ सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनन्तेस सिंह, ओमप्रकाश सर्राफ, अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी मंचासीन रहे। संचालन सुरेश सिंह ने किया।