{"_id":"5a171ad94f1c1b76678bd265","slug":"191511463641-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना का सेवानिवृत कर्नल बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना का सेवानिवृत कर्नल बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त कर्नल बता ठगी करने वाला गिरफ्तार
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सेना का रिटायर कर्नल बताकर कई युवाओं से लाखों रुपये से ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को दबोच लिया। वो बछरावां कस्बे में फर्जी पता बताकर किराये के मकान में रहता था। ठगी करने के बाद लापता हो गया था। पांच माह से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बछरावां पुलिस ने उसे लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साकेत नगर से दबोच लिया।
क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी ने बछरावां थाने में बताया कि बछरावां पुलिस ने पांच माह से लापता ठगी के आरोपी को लालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनुज कुमार चौहान मूल रूप से समस्तीपुर थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि बछरावां थाना क्षेत्र के पूरे जिकरी मजरे सुल्तानपुर गांव निवासी शिव प्रकाश अवस्थी ने 18 जून को तहरीर देकर बताया कि अनुज कुमार चौहान निवासी फत्तेशाहपुर थाना पिपरी जनपद कौशांबी उनके घर के बगल में किराए पर रहता था। अपने आप को सेना का सेवानिवृत्त कर्नल व अपने बड़े भाई को एसपी तथा बड़े भाई के ससुर को लखनऊ मेट्रो में मैनेजिंग डायरेक्टर बता कर लोगों को नौकरी पर रखने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर शिवप्रकाश ने अपने लड़के और भतीजे व मामा के लड़के को लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के लिए नौ लाख रुपया दे दिए। उनके घर में काम करने वाले मिस्त्री समीर ने भी दो लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये दिए। पैसा ले लेने के बाद वह अचानक लापता हो गया।
सीओ ने बताया कि आरोपी ने बछरावां कस्बे के भगवती प्रसाद चौधरी की बिल्डिंग मटेरियल ट्रेडिंग की दुकान से घर बनवाने का झांसा देकर आठ पीस लोहे के फरमा, पांच पीस लोहे की चहली भी हड़प ली। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो उसका बताया गया नाम पता फर्जी निकला। इससे उसका पता नहीं लग पा रहा था। सूचना पर बछरावां थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एसआई धीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल नरसिंह नारायण, कांस्टेबल राम भवन वर्मा, हरिकेश सरोज, विवेक कुमार की टीम ने लालगंज के साकेत नगर नई बस्ती में बृहस्पतिवार को छापा मार कर आरोपी को दबोच लिया। वो एक नया मकान बनाकर रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक कंक्रीट, मिक्सर मशीन, मकान बनाने के फर्मा लोहे के 32 पीस, एक इंवर्टर, एक बैट्री, पांच चहली, एक मोबाइल फ ोन वह गलत पते पर बनाया गया आधार कार्ड एक विजिटिंग कार्ड जिस पर अनुज सिंह चौहान एयर फ ोर्स लिखा है, बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।