{"_id":"5a02001a4f1c1bd1538bb7b8","slug":"191510080538-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम अधिकारियों से लेकर श्रमिकों से कर रही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम अधिकारियों से लेकर श्रमिकों से कर रही बात
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांच टीम अधिकारियों व श्रमिकों से कर रही बात
रायबरेली। दिल्ली से आई उच्च स्तरीय जांच टीम छठवीं यूनिट में हुए हादसे का हर पहलू पर पड़ताल कर रही है। स्थानीय अधिकारियों के साथ बीएचईएल, पावर मैक और इनसे जुड़ी निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से अलग-अलग बैठकें करने के साथ पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों और श्रमिकों से अलग-अलग बातचीत की जा रही है, ताकि कोई भी अपनी बात कहने में हिचके नहीं। इस बिंदु पर भी पड़ताल हो रही है कि बॉयलर के साथ क्या और किसी उपकरण में भी विस्फोट हो सकता था। जांच अधिकारी छठवीं यूनिट में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता और लापरवाही पर विशेष जोर दे रहे हैं।
उच्च स्तरीय जांच टीम पिछले कई दिन से जांच कर रही है। खास बात ये है कि धमाके वाली यूनिट के साथ जांच टीम दूसरी यूनिटों के अधिकारियों और श्रमिकों से बात कर रही है। विशेष बात ये भी है कि जांच कमेटी के मुखिया एवं अधिशासी निदेशक एसके राय एक दशक पहले यहां पर वरिष्ठ मैनेजर के पद पर भी रह चुके हैं। इसलिए यहां को उनको खास अनुभव भी है। इस संबंध में जीएम आरके सिन्हा का कहना है कि जांच पूरी हुए बगैर इस मामले में कुछ भी कहना उचित नही हैं।