{"_id":"59da59f34f1c1b72548b64a5","slug":"191507482099-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइक्वांडों में डिंपी तिवारी ने झटका गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताइक्वांडों में डिंपी तिवारी ने झटका गोल्ड मेडल
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइक्वांडों में डिंपी तिवारी ने झटका गोल्ड मेडल
रायबरेली। बहराइच के महिला महाविद्यालय में सात और आठ अक्तूबर को हुई अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद की अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लालगंज की डिंपी तिवारी ने बेहतरीन फ ाइट का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। जिला सचिव डॉ. अताउर रहमान ने बताया कि डिंपी तिवारी शिव सावित्री महाविद्यालय सरांय मुगल फैजाबाद में बीपीएड की छात्रा है। वह इससे पहले भी कानपुर यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुकी है। फरवरी में जीएनडी यूनिवर्सिटी अमृतसर में होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। डिंपी की कामयाबी पर शिव सावित्री महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एपी सिंह, प्रबंधक शुभम सिंह, बैसवारा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, संतलाल, शिखा सिंह आदि ने खुशी जताई।