{"_id":"59554c0f4f1c1b3f0e8b4709","slug":"191498762255-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्गकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्गकांड
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी व एएसपी ने ग्रामीणों से जानी वारदात की सच्चाई
गांव पहुंच की जांच, कहा जो भी दोषी होगा, उस पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहनियां (रायबरेली)। अप्टा मजरे इटौरा बुजुर्ग कांड में किरकिरी होने पर अब पुलिस महकमे के अफसर सच्चाई जानने की कोशिश में जुट गए हैं। एसपी गौरव सिंह ने गुरुवार को वारदात स्थल का न सिर्फ बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि पूरे प्रकरण की सच्चाई जानने के लिए ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। थानेदार से नरसंहार की विवेचना की प्रगति की जानकारी ली। एसपी ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
अपटा गांव में सोमवार रात पूर्व प्रधान रोहित शुक्ला समेत पांच लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस पहले इस मामले को हादसा करा दे रही थी, लेकिन पीएम रिपोर्ट के खुलासे से महकमे के अफसरों में हड़कंप मच गया। जांच के लिए गुरुवार दोपहर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह दल बल के साथ गांव पहुंचे। वारदात स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। अप्टा और बरगदहा गांव की खाक छानने के बाद लोगों से वारदात के बारे में गहन पूछताछ की। हत्या आरोपी राजा यादव के घर की सुरक्षा में तैनात जवानों से हालात की जानकारी ली। दरवाजे पर मौजूद लोगों से बातचीत की। लोगों ने प्रधान पुत्र को मामले में फर्जी फंसाने की बात कहकर पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
निरीक्षण के बाद कप्तान ऊंचाहार थाने पहुंचे। जहां उन्होंने विवेचक एसओ सुरखाब खां से विवेचना की प्रगति जानी। एसपी ने फरार चल रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार समेत अन्य चार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष की जांच कराई जा रही है। जो दोषी होगा, उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। करीब दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद वो लौट गए।