{"_id":"59398e404f1c1bc8208b456e","slug":"191496944192-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सधई के जंगल की झाड़ियों में युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सधई के जंगल की झाड़ियों में युवक का शव मिला
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सधई के जंगल में युवक का शव मिला
देर शाम खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात सधई के जंगल में झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। उसकी मौत कैसे हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका। उसके शरीर पर कोई निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस घटना की तहकीकात करने में जुटी है। परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पूरे सधई मजरे अतरेहटा गांव निवासी माने उर्फ मनवा (30) पुत्र राम आसरे घर पर रहकर किसानी करता था। देर शाम नित्यक्रिया की बात कहकर घर से निकला था। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनोें ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव स्थित जंगल में झाड़ियों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया। पिता राम आसरे का कहना है कि बेटा नित्यक्रिया के लिए खेत गया था। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।