फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   झगड़े के बाद दंपति झुलसे, महिला की हालत नाजुक

झगड़े के बाद दंपति झुलसे, महिला की हालत नाजुक

Sat, 23 Mar 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद दंपति झुलसे, महिला की हालत नाजुक
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के भूपखेड़ा मजरे धुराई गांव में पति व पत्नी में झगड़ा होने के बाद संदिग्ध हालात में महिला ने आग लगा ली।
विज्ञापन



बचाने में पति भी झुलस गया। घर में रखा समान भी जलकर राख हो गया। महिला को सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस पड़ताल में जुटी है।


भूपखेड़ा गांव निवासी आशाराम पासी व उसकी दुर्गा के बीच गुरुवार रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने के बाद महिला ने आग लगा जिससे वह गंभीर हालत से झुलस गई।
विज्ञापन



उसे बचाने में पति भी झुलस गया। लपटों में घर का सामान भी राख हो गया। झुलसी दुर्गा को सीएचसी खीरों पहुंचाया गया। सीएचसी में तैनात डॉ. इफ्तियार अहमद ने बताया कि दुर्गा करीब 60 प्रतिशत जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पति आशाराम की अंगुलियां झुलसीं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।


प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



खाना बनाते समय महिला झुलसी, रेफर
ऊंचाहार। एक महिला खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के पूरे चांदन मजरे राजे सवैया निवासी राजेश गौतम की पत्नी अर्चना (30) खाना बनाते समय झुलस गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि महिला करीब 54 प्रतिशत झुलसी है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed