{"_id":"5c8d483cbdec22142d5e4115","slug":"181552762940-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मोटू-पतलू व भीम पिचकारियां आर्कषण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मोटू-पतलू व भीम पिचकारियां आर्कषण का केंद्र
विज्ञापन
रायबरेली। होली करीब आते ही बाजार पूरी तरह से सज गया है। होली की बात हो और पिचकारी का जिक्र न हो। ऐसा हो नहीं सकता है।
इस बार भी देशी पिचकारियों की धूम है। होली पर मोटू-पतलू व भीम के साथ नए नोटों की पिचकारियां बच्चों और बड़ों के आर्कषण का केंद्र बनी हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं और लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
होली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वहीं शहर में पिचकारी, रंग, गुलाल की दुकानें सज गई हैं। सुपर मार्केट, घंटाघर, डिग्री कॉलेज चौराहे में पिचकारी, रंग, गुलाल की दुकानें सजी है।
बाजार में 50, 200, 500 रुपये की नई नोटों की पिचकारियां लोगों को खूब भा रही हैं। स्पाइडरमैन, छोटा भीम, मोटू पतलू की पिचकारियां काफी बड़ी हैं।
स्कूल बैग की तरह बनी इन पिचकारियां को पीठ पर रखकर दूसरों पर रंग डालने का आकर्षक प्रेसर लगा है। इसी तरह एलीफैंट पिचकारी भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा डोरा मोल, तितली, गदा, त्रिशूल, वाटर बैलुन पिचकारियों की भरमार है। दुकानदार गु्ड्डू, राजू सोनकर, धर्मेद्र कुमार, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन का कहना है कि दुकानें सज गई हैं। लोग खरीददारी भी शुरू कर दी है।