फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्रत्याशी के कोटे में जुड़ेगा स्टार प्रचारकों पर खर्च धन

प्रत्याशी के कोटे में जुड़ेगा स्टार प्रचारकों पर खर्च धन

Sat, 16 Mar 2019 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी के कोटे में जुड़ेगा स्टार प्रचारकों पर खर्च धन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में तय रेट के हिसाब से खर्च का ब्योरा तैयार किया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारकों के वाहन, हेलीकॉप्टर आदि में खर्च होने वाली धनराशि को प्रत्याशियों के व्यय में जोड़ा जाएगा। तय खर्च से अधिक धनराशि किसी भी स्तर पर खर्च न करें। रोजाना खर्च का ब्योरा भी देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए गठित टीमें भी व्यय पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन



डीएम ने बताया कि निर्वाचन में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं, वाहनों आदि के व्यय की दरें आयोग ने तय कर दी हैं। सभी राजनीतिक दल निर्धारित व्यय दरों के अनुरूप ही अपना खर्च करें तथा उसका लेखा-जोखा उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन




निर्वाचन व्यय में अनुश्रवण के लिए प्रत्येक प्रत्याशी को अलग से बैंक खाता खुलवाना होगा। नाम-निर्देशन के समय अभ्यर्थी, उम्मीदवार को रिटर्निंग अधिकारी को लिखित रूप से बैंक खाता संख्या की जानकारी देनी होगी। सभी निर्वाचन व्यय इसी बैंक खाते से करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 10 हजार से कम के भुगतान उम्मीदवार द्वारा नकद किए जा सकेंगे। इसके ऊपर के सभी भुगतान चेक से करने होंगे। निर्वाचन परिणाम घोषित होने की तिथि से 30 दिन के भीतर व्यय का अंतिम लेखा जमा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed