{"_id":"5b9bffdb867a557fe1121934","slug":"181536950235-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण सामग्री लेकर सीडीओ दफ्तर पहुंचे भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण सामग्री लेकर सीडीओ दफ्तर पहुंचे भाजपा विधायक
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन के बल्दी का पुरवा मजरे किठावां गांव में प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी से नाराज भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी शुक्रवार को ईंटें व अन्य सामग्री लेकर सीडीओ दफ्तर पहुंच गए।
उन्होंने सीडीओ को निर्माण सामग्री को दिखाकर गुणवत्ता की जांच के लिए कहा। मामले में सीडीओ ने डीपीआरओ को जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
सीडीओ का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बल्दी का पुरवा गांव में 100 शौचालय का निर्माण चल रहा है।
गुरुवार को विधायक दल बहादुर कोरी ने गांव पहुंचकर प्रसाधनों की गुणवत्ता की जांच की थी। उन्हें घटिया निर्माण सामग्री मिली थी।
शुक्रवार को विधायक निर्माण सामग्री को लेकर सीडीओ दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने सीडीओ को निर्माण सामग्री दिखाई। इसके बाद सीडीओ ने डीपीआरओ को बुलाकर तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
भाजपा विधायक जो भी ईंटे व निर्माण सामग्री लाए थे, वह मानकों के अनुरूप नहीं थीं। डीपीआरओ को जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
ग्रामीणों की शिकायत पर बल्दी का पुरवा मजरे किठावां गांव पहुंचकर प्रसाधनों को देखा गया। पीली ईंटें और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। लाभार्थियों ने प्रधान द्वारा रुपये लेकर निर्माण कराने की शिकायत की गई। सीडीओ को निर्माण सामग्री दिखाकर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
दल बहादुर कोरी, विधायक, सलोन