{"_id":"5b479fa24f1c1b55238b5fac","slug":"181531420578-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन धर्म परिवर्तन करा रहे पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हौंना। जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए पत्नी पर दबाव बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला अमेठी का है। जिले की शिवरतनगंज पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे कादिल मजरे जुगराजपुर की रहने वाली मालती ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति राधेश्याम विदेश में नौकरी करता था।
वहां से लौटने पर उसने बिना बताए अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। पत्नी ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व वह मुझे भी बहला-फुसलाकर जौनपुर जिले के बादशाही मारुफपुर शाहगंज ले गया और जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव बनाने लगा। साथ ही नमाज पढ़ने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
जब धर्म परिवर्तन को राजी नहीं हुई तो मारा-पीटा और जान से मार डालने की धमकी देने लगा। किसी तरह अपनी चार साल की बेटी को लेकर भाग निकली और पूरे प्रकरण से अपने ससुरालीजनों को अवगत कराया।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।
हालांकि पुलिस नामजद आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर उसके पति राधेश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।