फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   कीपर ने खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश

कीपर ने खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश

Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कीपर ने खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश
कीपर ने खोल दिया गेट, बह गई युवक की लाश
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बार फिर शारदा सहायक खंड-45 नहर के रेगुलेटर में एक युवक का शव फंसा दिखा।


मौके पर तैनात गेट कीपर ने इसकी सूचना पुलिस को दिए बगैर ही गेट खोल दिया, जिससे शव आगे बह गया। एक माह में दूसरा शव नहर में पड़ा दिखाई दिया है।


घटना की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद शवों को नहर में फेंक दिया जाता है। अपराधियों के लिए यह स्थान मुफीद बनता जा रहा है। पुलिस नहर में शव पड़ा होने की जानकारी से इनकार कर रही है।



कस्बा तिलोई से होकर शारदा सहायक खंड 28 नहर निकली है। तिलोई स्थित नहर के रेगुलेटर में सुबह एक युवक का शव फंसा दिखा।


सिंचाई विभाग के गेट कीपर ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। उल्टा गेट खोल दिया, जिससे लाश आगे बह गई। उधर, शव मिलने की जानकारी से लोगों का मजमा लग गया।


चार दिन पहले भी इसी स्थान पर एक युवक का शव दिखा था, लेकिन वह भी बह गया था। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। आए दिन शव मिलने से लोगों में दहशत है।


सिंचाई विभाग के जिलेदार जग प्रसाद का कहना है कि कीपर ने गेट क्यों खोला, इसकी जांच कराई जाएगी। उधर, एसओ धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed