{"_id":"5aad5c0e4f1c1bc4758b5e50","slug":"181521310734-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिकों की मजदूरी से जबरन वसूली पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिकों की मजदूरी से जबरन वसूली पर काटा हंगामा
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिकों की मजदूरी से जबरन वसूली पर हंगामा
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी के श्रमिकों के खाते से जबरन मजदूरी वसूलने को लेकर शनिवार को मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा।
सभी ने एनटीपीसी गेट के बाहर प्रदर्शन किया और परियोजना महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि श्रमिकों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो कामकाज ठप किया जाएगा। एनटीपीसी में ठेकेदारी करने वाले जयभारत एजेंसी पर मजदूरों ने मनमानी का आरोप लगाया।
श्रमिकों ने कहा कि एनटीपीसी यहां काम करने वाली सभी एजेंसियों को मजदूरों के खाते में केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भेजने का नियम है।
लेकिन जयभारत एजेंसी के मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार खाते में मजदूरी तो भेजता है, लेकिन बैंक खाते से मजदूरी निकालते समय आधी धनराशि जबरन वसूल लेता है।
यदि कोई विरोध करता है तो उसे काम से हटा दिया जाता है। मनमाने रवैये से परेशान मजदूरों ने एनटीपीसी गेट पर जमकर हंगामा काटा। काम बंद करके गेट जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर एनटीपीसी अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझा बुझाकर संयंत्र क्षेत्र के अंदर ले गए। संयंत्र क्षेत्र में पहुंचने पर मजदूर फि र सड़क पर बैठ गए और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
करीब दो घंटे तक परियोजना संयंत्र क्षेत्र में अफरातफरी रही। बाद में मजदूरों का एक प्रतिनिधि मंडल ने समूह महाप्रबंधक आरके सिन्हा से मुलाकात की। और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रमुख रूप से राम जियावन, दिलीप कुमार, छोटे लाल, दिनेश कुमार, राम नरेश, आनंद लाल आदि मौजूद रहे।