{"_id":"5a9edf2c4f1c1baa1b8bafba","slug":"181520361260-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला ग्राम प्रधान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला ग्राम प्रधान समेत दो की मौत
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में महिला ग्राम प्रधान समेत दो की मौत
राही-सतांव (रायबरेली)। सड़क हादसों में महिला ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। भदोखर थाना क्षेत्र के साठिका का पुरवा मजरे अयासपुर की रहने वाली एवं ग्राम प्रधान चंद्रवती (40) पत्नी कन्हैयालाल यादव सोमवार शाम अपने रिश्तेदार रामबिलास के साथ बाइक से रायबरेली जा रही थी।
पीएसी के निकट अचानक वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रधान की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बुरा हाल है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदई का पुरवा के पास हसनापुर मोड़ के निकट बुजुर्ग पैदल जा रहा था। इसी दौरान लालगंज से रायबरेली की ओर मिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।