{"_id":"5a0200324f1c1b65548bba8a","slug":"181510080562-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका जायस में चुनाव की नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका जायस में चुनाव की नामांकन प्रक्रिया
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यक्ष और सभासद के परचों की जांच शुरू
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस नगर पालिका के लिए हो रहे निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए दाखिल किए गए परचों की जांच की गई। पहले दिन की जांच में कोई परचा निरस्त नहीं किया गया। बुधवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया कराई जाएगी। वहीं मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले दावेदार इसरार अहमद ने एसडीएम के समक्ष आपत्ति दाखिल की। आरोप लगाया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया, फिर भी अकील अहमद ने सपा से नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसलिए अकील का नामांकन पत्र निरस्त किया जाए। उधर, एसडीएम तिलोई डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। गौरतलब है कि नगर पालिका जायस में अध्यक्ष पद के लिए 19 और 25 वार्डो के लिए 92 सदस्यों ने पर्चे दाखिल किया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि सात नवंबर को परचों की जांच की गई। आठ नवंबर को भी परचों की जांच की जाएगी। नौ तारीख को नाम वापसी तथा 10 तारीख को सिंबल वितरण किए जाएंगे।