फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ताला गांव के पास हादसा

बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ताला गांव के पास हादसा

Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ताला गांव के पास हादसा
ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, 12 घायल
विज्ञापन

रायबरेली। सतांव थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पहिया पंक्चर होने पर एक रोडवेज बस सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन टकराने के बाद खड्ड में जा घुसे। दोनों वाहनों के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर और 10 यात्री घायल हो गए। बस यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना हो गए, जबकि चालक-क्लीनर को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।

आलमबाग डिपो की बस सवारियां लेकर फतेहपुर से लखनऊ जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस बस पर करीब 30 मुसाफिर सवार थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर ताला गांव के पास अचानक बस के आगे वाला एक पहिया पंक्चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। साथ ही सामने से आ रहे खाली ट्रक से जाकर टकरा गई। भिड़ंत होने के बाद दोनोें वाहन खड्ड में जा घुसे। चूंकि रात का वक्त था। इसलिए गांव के लोग सो रहे थे। हो-हल्ला मचने पर लोगों की नींद खुली तो वह मौके पर पहुंचे। बस पर सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। जानकारी मिलने पर यूपी 100 पुलिस और एसओ विनोद सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में ट्रक चालक महादेव निवासी काशीदीन का पुरवा और क्लीनर सुजीत निवासी मलकेगांव लालगंज को गंभीर चोटें आई। वहीं यात्री रत्नेश गुप्ता, अर्जुन, सतीश, मनीष, विशाल सिंह समेत 10 यात्रियों को हल्की चोटें आई। हादसे के बाद सभी यात्री दूसरे वाहनों से चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद बस पर सवार यात्रियों में अफरातफरी मची रही। यात्री सहमे नजर आए। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि बस का पहिया पंचर होने के कारण वह ट्रक से भिड़ गई, जिसके चलते हादसा हुआ। बस यात्री दूसरे वाहनों से चले गए, जबकि चालक-क्लीनर को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed