फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खत्म हुआ इंतजार, झूम के बरसे बदरा

खत्म हुआ इंतजार, झूम के बरसे बदरा

Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खत्म हुआ इंतजार, झूम के बरसे बदरा
झूम के बरसे बदरा, सूख रही फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में शनिवार को बदरा झूमकर बरसे। झमाझम बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विभाग के अफसरों की मानें तो बारिश न होने की वजह से धान की फसल खराब हो रही थी। ऐसी बारिश और हुई तो धान का फसल उत्पादन अच्छा होगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में 19 मिमी. वर्षा होना रिकॉर्ड की गई है। इस बार सिर्फ डेढ़ लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की फसल की रोपाई कराई गई है। इसके अलावा उड़द, तिल, मूंगफली आदि की फसल बोई गई है। इधर, बारिश नहीं हो रही थी। इससे खासकर धान की फसल सूख रही थी। शुक्रवार रात मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक रुक-रुककर होती रही। इससे किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश फसलों के लिए खासकर धान की फसल के लिए अधिक फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर के वैज्ञानिक डॉ. आरके कनौैजिया कहते हैं कि बारिश न होने से धान की फसल में रोग लग रहा था। फसल बर्बाद हो रही थी। बारिश होने से धान की फसल को फायदा हुआ और अब रोग लगना कम हो जाएगा। इसके अलावा अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed