{"_id":"5986207d4f1c1b91778b467d","slug":"181501962365-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वनिर्मित राखियों का प्रयोग करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वनिर्मित राखियों का प्रयोग करने का लिया संकल्प
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन की राखियों का नहीं करेंगे प्रयोग
रायबरेली। खीरों और हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। छात्राओं ने चीन में बनी राखियों को प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
ममता बालिका इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा बंधन के अवसर पर छात्राओं ने चाइनीज राखियों का बहिष्कार कर स्वनिर्मित राखियों के प्रयोग करने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि चीन भारत के साथ विश्वास घात कर रहा है। यह कभी बर्दाश्त नहीं होगा। छात्राओं ने चीन से आने वाले उत्पादों को न खरीदने का आह्वान किया। प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य सुशील शुक्ला, साक्षी, शिवानी, दीपा, स्वेता, नम्रता, रश्मी, अमृता, दीप्ती, कामिनी मौजूद रही।
उधर, सकल नारायण पब्लिक स्कूल हरचंदपुर में छात्राओं ने स्वदेशी राखियों का प्रयोग करने की शपथ ली। आरएसएस के जिला संचालक जेडी द्विवेदी ने रक्षा सूत्र के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा भारत देश में अनेक रीति रिवाज तथा परंपराएं प्रचलित हैं। ऐसी लोक परंपराएं विश्व के किसी भी देश में देखने को नहीं मिलती। रक्षा सूत्र बंधन जहां प्रेम का प्रतीक है, वही इसके बांधने से अनेक प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं। इस मौके पर अतुल मिश्रा, अनिल सिंह, रुबी, अर्चना, राजीव, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।