{"_id":"5d1275878ebc3e3c7734061a","slug":"18-trains-canceled-raibaraily-news-lko467270626","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलगाडिय़ों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी से यात्रियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलगाडिय़ों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी से यात्रियों में गुस्सा
विज्ञापन
आठ जोड़ी ट्रेनें 13 तक निरस्त
रायबरेली। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर मरम्मत एवं सुधार कार्य तथा बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रैक निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस वजह से मंगलवार को जिले से होकर चलने वाली आठ जोड़ी गाड़ियां निरस्त कर दी गई हैं। इनमें पद्मावत एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस के साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा जो ट्रेनें चल रही हैं, वे भी काफी विलंब से संचालित हो रही हैं। इससे परेशानी झेल रहे यात्रियों में आक्रोश है।
गाड़ी संख्या 14307 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 26 जून से 13 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर 25 जून से 12 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 54253-54254 प्रयाग-लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54255-54256 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54293-54294 प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर, गाड़ी संख्या 54377-54378 प्रयाग घाट-बरेली-प्रयाग घाट पैसेंजर 25 जून से 12 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 25 व 29 जून, 2, 6, 9 व 13 जुलाई, गाड़ी संख्या 14004 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस 23, 27 व 30 जून, 4, 7 व 11 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसी तरह 25 जून से 9 जुलाई तक गाड़ी संख्या 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14265 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, 26 जून से 10 जुलाई तक गाड़ी संख्या 14208 दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14266 देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों के सामने काफी दिक्कतें पैदा हो गई हैं। दूसरी तरफ पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। दैनिक यात्री अमर बहादुर, इंदरजीत सिंह, विनय कुमार, अरविंद साहू का कहना है कि आए दिन गाड़ियां रद्द कर दी जाती हैं।