फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1.79 lakh children received money for uniforms

Raebareli News: ड्रेस के लिए 1.79 लाख बच्चों को मिला पैसा

Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
1.79 lakh children received money for uniforms
गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्स
रायबरेली। जिले के 1.79 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 12-12 सौ रुपये की धनराशि भेजी गई। इस धनराशि से बच्चे अपनी यूनिफाॅर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग एवं स्टेशनरी की खरीद कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा के 16,365 एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 691 शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कैशलेस कार्ड उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बुधवार को कैशलेस योजना का शुभारंभ किया और डीबीटी के तहत बच्चों को धनराशि वितरित की। इस कार्यक्रम सीधा प्रसारण जिले की सभी तहसीलों में दिखाया गया, जहां बच्चों को डीबीटी की धनराशि देने के साथ शिक्षकों को कैशलेस कार्ड बांटे गए। गोपाल सरस्वती इंटर कॉलेज परिसर में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं छात्र-हितैषी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज बेसिक शिक्षा के स्कूलों की स्थिति काॅन्वेंट स्कूलों से बेहतर है। 26 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों तथा एक शिक्षक परिवार को कैशलेस कार्ड दिए। चार शिक्षकों को भारतीय स्टेट बैंक में खाता खोलने पर पासबुक का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय कोड़र जहानपुर के नव प्रवेशी पांच बच्चों को पाठ्य पुस्तक बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के 1,79,111 बच्चों को 1200 रुपये धनराशि भेजी गई। बेसिक शिक्षा के 7103 शिक्षकों, 562 अनुदेशकों, 2112 शिक्षामित्रों, 6351 रसोइयों, 196 कस्तूरबा स्कूल स्टाफ, 41 विशेष शिक्षकों और माध्यमिक शिक्षा के 46 सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं 10 संस्कृत विद्यालयों के 691 शिक्षकों को कैशलेस योजना से लाभान्वित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय मुगला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने स्वागत गीत और प्राथमिक विद्यालय बेहटा खुर्द के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थ, एसके सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एसएस पांडेय ने किया।


लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
लालगंज। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षकों और उनके परिवार को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वीरेंद्र द्विवेदी, राजीव कुमार, आशीष प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी, सत्येंद्र सिंह फौजी, उग्रसेन सिंह, यज्ञदत्त शुक्ला, शशिकांत त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया
ऊंचाहार। ब्लाक सभागार में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखाया गया। सीधा प्रसारण देखने के लिए काफी संख्या में शिक्षक पहुंचे। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, एसडीएम विवेक राजपूत, बीडीओ सुनील कुमार सिंह एवं बीईओ ऋचा सिंह शामिल हुए। इस मौके पर दिनेश सिंह, अतीस कुमार, कमलेंद्र सिंह, संध्या सिंह, अंकित, प्रांकुर, अवधेश कुमार, ज्ञानप्रकाश पांडेय, पंकज मौर्य आदि मौजूद रहे।




बच्चों की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
डलमऊ। ब्लाॅक सभागार में हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने की प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। योजना की थीम पर रंगोली सजाई गई। विक्रमादित्य को कैशलेस कार्ड देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नंदलाल रजक, सत्य प्रकाश, शिवराम रावत, पंडित बृजेश दत्त गौड़ मौजूद रहे। संचालन सियाराम सोनकर एवं राजेंद्र शुक्ला ने किया। इस मौके पर पंकज रावत, अमरीश सिंह, इरफान खान, शिवप्रकाश, विपिन, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed