{"_id":"5bc4da69bdec2269b44449cf","slug":"171539627625-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक पहुंचे 55 नए वीडीओ, गांवों में विकास कार्यों में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक पहुंचे 55 नए वीडीओ, गांवों में विकास कार्यों में आएगी तेजी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ग्राम विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहीं ग्राम पंचायतों के लिए खास खबर है। शासन स्तर पर भर्ती प्रक्रिया में 55 नए ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉकों में तैनात किए गए हैं। इससे अब गांवों के विकास कार्यों में तेजी आ सकेगी। जिले में 310 सचिवों की जरूरत है। इसमें अब तक 236 सचिवों की तैनाती हो गई है। अब भी 74 सचिवों की कमी है। हालांकि 55 नए कर्मचारियों के मिलने के बाद गांवों के विकास में तेजी आएगी।
जिले में ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों के 310 पद सृजित हैं। इन पदों के सापेक्ष अब तक जिले में अब तक 255 सचिव काम कर रहे थे। कर्मचारियों की संख्या काफी कम होने के कारण एक-एक कर्मचारी को कई-कई गांवों की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में गांवों के विकास का काम धीमा चल रहा है। शासन स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को नए 59 ग्राम विकास अधिकारी मिले, लेकिन इसमें 55 कर्मचारियों ने ही यहां आकर जॉइन किया।
प्रशिक्षण आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए 55 ग्राम पंचायत अधिकारियों को ब्लॉकों में तैनात किया गया है। इसमें राही में सात, हरचंदपुर, छतोह, रोहनियां, सरेनी, सतांव व सलोन में तीन-तीन नए ग्राम विकास अधिकारी तैनात किए गए हैं। बछरावां, महराजगंज, खीरों, लालगंज, डीह, डलमऊ में चार-चार, ऊंचाहार, जगतपुर, व दीनशाह गौरा में दो-दो नए ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कर्मचारियों ने ब्लॉकों में जॉइन करके कामकाज शुरू करनेे के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शासन से मिले 55 ग्राम विकास अधिकारियों को ब्लॉक अलॉट कर दिए गए हैं। सभी को जॉइन करके कामकाज शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। ब्लॉकों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बाद अब गांवों में विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे।
एके वैश्य, जिला विकास अधिकारी