फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बच्चों को आंतों के इंफेक्शन से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन

बच्चों को आंतों के इंफेक्शन से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन

Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को आंतों के इंफेक्शन से बचाएगा रोटा वायरस वैक्सीन
रायबरेली। नियमित टीकाकरण में शामिल रोटा वायरस वैक्सीन का लाभ लाडलों को देने का काम बुधवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह व सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बच्चों को दवा पिलाकर अभियान को शुरू कराया। सीएमओ ने कहा कि जिले में एक साल तक के 84,033 बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन दी जाएगी।


सीएमओ ने बताया कि रोटा वायरस वैक्सीन मुंह के द्वारा दिए जाने वाला टीका है, जिसकी पहली खुराक बच्चे को जन्म से छह सप्ताह (डेढ़ माह) पर, दूसरी खुराक 10 सप्ताह (ढाई माह) व तीसरी खुराक 14 सप्ताह (साढ़े तीन माह) की उम्र में दी जानी है। टीका जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण वैक्सीन के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि रोटा वायरस वह विषाणु है, जिसकी वजह से आंतों का इंफेक्शन हो जाता है। इंफेक्शन आंत की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाता है और इस इस वजह से शरीर में कोई पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी से बच्चों को बचाने के लिए यह वैक्सीन बनाई गई है। इस मौके पर जिला महिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. अंशुमान, अंजली सिंह, अनिल पांडेय, विनय पांडेय, वंदना त्रिपाठी एवं मंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed