{"_id":"5b5223d24f1c1b6f668b4929","slug":"171532109778-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस के लिए संशोधित सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस के लिए संशोधित सूची जारी
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। तहसीलों में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस की संशोधित सूची जारी की गई है। सात अगस्त को तहसील डलमऊ में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में तहसील सलोन में संपूर्ण समाधान दिवस होगा।
इसके अलावा 21 अगस्त को लालगंज में डीएम व ऊंचाहार में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। चार सितंबर को तहसील ऊंचाहार में डीएम व सदर में एडीएम, 18 सितंबर को सलोन में डीएम व महरागंज में एडीएम, तीन अक्टूबर को महाराजगंज में डीएम व डलमऊ में एडीएम, 16 अक्टूबर को सदर में डीएम व लालगंज में एडीएम, छह नवंबर डलमऊ में डीएम व सलोन में एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होगा। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजेश प्रजापति ने बताया कि माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो अगले कार्य दिवस में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।