फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   यूपी हंड्रेेड में तैनात पुलिस कर्मियों को राहत देेने की तैयारी

यूपी हंड्रेेड में तैनात पुलिस कर्मियों को राहत देेने की तैयारी

Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
यूपी हंड्रेेड में तैनात पुलिस कर्मियों को राहत देेने की तैयारी
यूपी 100 के 350 पुलिस कर्मियों को मिलेगा तोहफा
विज्ञापन

रायबरेली। यूपी 100 में तैनात 350 पुलिस कर्मियों को अब काम के बोझ से राहत देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सबकुछ सही रहा तो नए साल में पुलिस कर्मियों को 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी करने का तोहफा मिल सकता है। अभी 12-12 घंटे की ड्यूटी की वजह से पुलिस कर्मियों के कामकाज पर असर पड़ता है। पुलिस महकमे के अफसरों की मानें तो ड्यूटी के घंटे कम करने से वे अच्छे ढंग से आसानी से अपने कार्य को अंजाम देंगे। इसका सुझाव यहां से भी मांगा गया है। सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि सभी जिले में ऐसा होने जा रहा है। ऐसा हुआ तो निश्चित तौर से पुलिस वालों को फायदा मिलेगा।
सपा सरकार में यूपी 100 की सुविधा जिले में भी शुरू की गई थी। मौजूदा समय में जिले में यूपी 100 में तैनात 350 पुलिस कर्मी दो शिफ्टों में 12-12 घंटे ड्यूटी करते हैं। वैसे तो ये पुलिस कर्मी अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन ड्यूटी का समय अधिक होने के कारण इनमें निराशा रहती है। रायबरेली यूपी 100 के जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा की ओर से पुलिस कर्मियों की 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में ड्यूटी करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

इस बारे में उनका भी सुझाव लिया गया है। इस पर सुझाव दिया गया है कि यदि ऐसा हो जाए तो पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर होगा। ड्यूटी समय कम होने से पुलिसकर्मी और बेहतर काम कर सकेंगे। उम्मीद है कि जल्द इस पर मोहर लग जाएगी। जिला प्रभारी का कहना है कि यदि ऐसा हुआ तो पुलिस कर्मियों पर काम का बोझ कम होगा और बेहतर ढंग से ड्यूटी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 49 पीआरवी हैं, जिनके जरिए अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 पुलिस कर्मियों ने किया बेहतर कार्य
यूपी 100 में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से आम जनता की कसौटी पर खरा उतरने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यही वजह है कि वर्ष 2017 में 125 पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। 26 दिसंबर को घर से गायब एक युवती को पीआरवी 5718 में तैनात कमांडर सुरेश कुमार, पायलट बाल्हेश्वर यादव ने सूचना मिलने पर खोज निकाला। इस पर दोनों को पुरस्कृत किया गया। ऐसे कई और पुलिस कर्मी रहे, जिनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed