फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बीपीएम को हटाने के आदेश, अधीक्षकों को चेताया

बीपीएम को हटाने के आदेश, अधीक्षकों को चेताया

Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
बीपीएम को हटाने के आदेश, अधीक्षकों को चेताया
बीपीएम को हटाने के आदेश, अधीक्षकों को चेताया
विज्ञापन

रायबरेली। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार को बचत भवन में हुई। कई सीएचसी अधीक्षकों और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरों (बीपीएम) के समय से न पहुंचने डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम संजय कुमार खत्री ने सरेनी ब्लॉक की खराब प्रगति मिलने पर बीपीएम को हटाने के आदेश दिए। साथ ही एक सप्ताह में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। 30 दिसंबर को दोबारा बैठक के निर्देश दिए।

बैठक में सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि माह नवंबर तक जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का 83.97 प्रतिशत तथा आशाओं का 86.30 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में लक्ष्य 48630 के सापेक्ष माह नवंबर 2017 तक 31029 प्रसव हुए है, जो लक्ष्य के सापेक्ष 63.81 प्रतिशत है। जननी सुरक्षा योजना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाभेला, डीह, महराजगंज में जनपद के औसत से कम भुगतान किया गया है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में प्रत्येक ब्लॉक में दो मेडिकल टीम का गठन किया गया है, जिसके द्वारा जनपद के स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बैठक में एसीएमओ डॉ. एसके चक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed