फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   एक लाख रुपया से ज्यादा 115 बकायेदारों को भेजा नोटिस

एक लाख रुपया से ज्यादा 115 बकायेदारों को भेजा नोटिस

Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एक लाख रुपया से ज्यादा 115 बकायेदारों को भेजा नोटिस
115 बकायेदारों को पावर कॉर्पोरेशन का नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार दोहरे ने 115 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर बिल नहीं जमा किया तो बकायेदारों की सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराई जाएगी। इसके बाद तहसील से राजस्व वसूली का नोटिस भेजा जाएगा। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वितरण खंड प्रथम में 115 बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। प्रत्येक उपभोक्ता पर एक लाख से ज्यादा बकाया है। कई बार चेतावनी के बाद भी उपभोक्ता बिजली का बिल नहीं जमा कर रहे हैं। चिह्नित किए गए सभी उपभोक्ताओं को धारा तीन राजस्व जमा करने का नोटिस जारी किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई बकायेदार बिजली का बिल नहीं जमा करता है तो उसकी सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed