फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1711 will be the special monitoring of Prsutaon

1711 प्रसूताओं की होगी खास निगरानी

Fri, 05 Feb 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रसव के दौरान प्रसूताओं की मौत में कमी लाने के लिए 1,711 प्रसूताओं पर स्वास्थ्य महकमा खास निगरानी करेगा। मातृत्व सप्ताह के दौरान ये प्रसूताएं गंभीर (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) मिलीं।
विज्ञापन


इन महिलाओं की रूटीन जांच व इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया जाएगा। जिससे प्रसव के दौरान कोई समस्या न आए। जिले में 27,680 चिह्नित प्रसूताओं में 23,507 की जांच की गई।
विज्ञापन


जिले में 27 जनवरी से 3 फरवरी तक मातृत्व सप्ताह चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांवों में पहुंचकर प्रसूताओं की जांच की।

जिले में 27,680 प्रसूताओं को सप्ताह के दौरान जांच के लिए चिह्नित किया गया। जिसमें 23,507 प्रसूताओं की जांच की गई। इसमें 1,711 प्रसूताएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर मिलीं प्रसूताओं की 5 फरवरी से सीएचसी व जिला अस्पताल लाकर उनकी जांच व इलाज कराया जाएगा। इसके अलावा एएनएम व आशा बहू इन प्रसूताओं पर निगरानी रखेंगी।

उन्होंने स्वस्थ रहने के बारे में बताएंगी। उनके खानपान पर ध्यान रखेंगी। जब तक हाई रिस्क प्रेगनेंसी की प्रसूताओं को प्रसव नहीं होता, तब तक उनका ख्याल रखा जाएगा।

इसके लिए सभी एएनएम और आशा बहुओं को निर्देशित किया गया है। उनकी रूटीन जांच सीएचसी पर लाकर कराएंगी। माह में कम से कम एक बार महिला चिकित्सक को दिखाकर सलाह लेंगी।


सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि मातृत्व सप्ताह में जिले में 23 हजार से अधिक प्रसूताओं के घर टीमें भेजकर उनकी जांच कराई गई। 1711 प्रसूताएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी (रेड प्वाइंट) की मिलीं।

इन प्रसूताओं को सीएचसी व जिला अस्पताल लाकर उनका इलाज कराया जाएगा। प्रसव तक रूटीन जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed